हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक प्रतिष्ठित कंपनी में तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका सामने आया है। डिप्लोमा धारकों को बिना किसी लिखित परीक्षा सीधे साक्षात्कार के जरिए चयन का अवसर मिलेगा। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए राहत लेकर आई है, जो हाल के वर्षों में पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश में हैं। ये साक्षात्कार जिला हमीरपुर के नादौन में होने जा रहे हैं।
200 पदों के लिए लिए जाएंगे साक्षात्कार
बद्दी स्थित जूपिटर सोलर टेक प्राइवेट लिमिटेड में डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 200 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। हमीरपुर जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि ये साक्षात्कार 23 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू और उनके परिवार को युवक ने दी गालियां- इंस्टाग्राम पर हुआ वायरल, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
किन-किन क्षेत्रों में निकली है नौकरी
इन पदों के लिए निम्नलिखित डिप्लोमा धारक उम्मीदवार पात्र होंगे:
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
-
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
-
केमिकल इंजीनियरिंग
इन सभी क्षेत्रों में तीन वर्षीय डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :नादौन छोड़ देहरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं CM सुक्खू, पत्नी सीट छोड़ने को तैयार नहीं: जयराम ठाकुर
फ्रेशर और हालिया पासआउट को मौका
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र होंगे। खास बात यह है कि इन पदों के लिए फ्रेशर युवाओं को भी अवसर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्ते का खौफनाक अंत: पति ने किया पत्नी का म.र्डर- फिर खुद भी तोड़ा दम
20 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डिप्लोमा स्तर के युवाओं के लिए एक आकर्षक शुरुआत मानी जा रही है।
रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य
रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए साक्षात्कार में भाग लेना चाहते हैं, उनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
