#अपराध

February 18, 2026

CM सुक्खू और उनके परिवार को युवक ने दी गालियां- इंस्टाग्राम पर हुआ वायरल, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

थाना रक्कड़ में दर्ज हुई शिकायत- पुलिस ने तकनीकी जांच से पकड़ा

शेयर करें:

social media case

कांगड़ा। सोशल मीडिया पर मर्यादा तोड़ने और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला हिमाचल प्रदेश में गंभीर रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार को निशाना बनाकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रदेश से बाहर दबोच लिया है। यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

 

इंस्टाग्राम वीडियो से शुरू हुआ मामला


पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से फैल गया और प्रशासन तक पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें :नादौन छोड़ देहरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं CM सुक्खू, पत्नी सीट छोड़ने को तैयार नहीं: जयराम ठाकुर

 

थाना रक्कड़ में दर्ज हुई शिकायत


इस मामले को लेकर 17 फरवरी को थाना रक्कड़ में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि वीडियो जानबूझकर सार्वजनिक मंच पर डाला गया था, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्ते का खौफनाक अंत: पति ने किया पत्नी का म.र्डर- फिर खुद भी तोड़ा दम

 

तकनीकी जांच से हुई आरोपी की पहचान


शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल और डीएसआई टीम को जांच में लगाया गया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस को पता चला कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, ताकि गिरफ्तारी से बच सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाज, आज बारिश-बर्फबारी की उम्मीद; कई जिलों में अलर्ट जारी

 

हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर से गिरफ्तारी


लोकेशन ट्रेस होने के बाद देहरा पुलिस ने बद्दी पुलिस की सहायता ली। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरियाणा-हिमाचल सीमा पर घेराबंदी की और आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : बजट सत्र में बहस के बीच CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: MLA सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द मिलेगा मंत्री पद

 

पुलिस का सख्त संदेश


इस पूरे मामले पर एसपी कांगड़ा मयंक चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अमर्यादित भाषा और व्यक्तिगत हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

जांच जारी, कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी


पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स तथा डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। मामले में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख