राजनीति

#राजनीति

February 18, 2026

नादौन छोड़ देहरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं CM सुक्खू, पत्नी सीट छोड़ने को तैयार नहीं: जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर बोले- हम भाभी जी के साथ हैं, उन्हें बेदखल ना करें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

jairam thakur

शिमला। हिमाचल की राजनीति में चुनावी जमीन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग अब नेताओं की चुनावी सीटों तक पहुंच गई है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर सवाल उठाते हुए ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

 

CM नादौन से चुनाव नहीं लड़ना चाहते: जयराम ठाकुर


हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि CM नादौन से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और सुरक्षित सीट की तलाश में हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि CM देहरा से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन वहां पहले से ही उनकी धर्मपत्नी विधायक हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्ते का खौफनाक अंत: पति ने किया पत्नी का म.र्डर- फिर खुद भी तोड़ा दम

 

देहरा में भाभी जी हैं, उन्हें बेदखल न करें


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र से CM की पत्नी और वर्तमान विधायक कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ती रही हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि “हम भाभी जी के साथ हैं” और उन्हें देहरा से बेदखल नहीं किया जाना चाहिए। जयराम ठाकुर का कहना था कि खुद कमलेश ठाकुर ने भी संकेत दे दिए हैं कि वह अगला चुनाव देहरा से ही लड़ेंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाज, आज बारिश-बर्फबारी की उम्मीद; कई जिलों में अलर्ट जारी

 

डिप्टी सीएम पर भी साधा निशाना


नेता प्रतिपक्ष ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी अपने निशाने पर लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री भी चुनाव न लड़ने की बात पहले कह चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के बड़े नेता ही चुनावी मैदान से पीछे हटने की बात करने लगें, तो छोटे नेताओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : बजट सत्र में बहस के बीच CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: MLA सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द मिलेगा मंत्री पद

 

कांग्रेस को जमीन नहीं मिल रही: जयराम


जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं को अब जनता के बीच जमीन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदाई की शहनाई बज चुकी है और अधिकारी भी यह भांप चुके हैं कि सरकार का समय पूरा होने वाला है। इसी वजह से प्रशासनिक तंत्र का रुख भी बदलता नजर आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फॉरेस्ट गार्ड ने पांच हजार में बेच दिया इमान, विजिलेंस ने रिश्वत लेते धरा

 

डिप्टी सीएम का पलटवार


वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के भाजपा नेता दिल्ली जाकर केंद्र से मिलने वाली ग्रांट रुकवाने की कोशिश करते हैं। उनका कहना था कि सरकार चकमा देकर दिल्ली जाती है और प्रदेश के लिए पैसा लेकर आती है, लेकिन भाजपा नेताओं को जैसे ही भनक लगती है, वे ग्रांट अटकाने में लग जाते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख