बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला बिलासपुर में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
कब और कहां होंगे साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यह साक्षात्कार बिलासपुर जिले में दो दिन अलग-अलग स्थान पर आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे-
- 25 फरवरी, मंगलवार- उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं
- 27 फरवरी, गुरुवार- जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मकान के लिए बजरी निकाल रहा था युवक, पहाड़ी के मलबे में दब गया बेचारा
कितने भरे जाएंगे पद?
यह साक्षात्कार इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और ITI ट्रेनी के 105 पदों को भरने के लिए आयोजित किए जाएंगे। जिसमें से-
- सिक्योरिटी गार्ड- 60
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 20
- ITI ट्रेनी- 25
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचली स्टूडेंट संग पंजाब में नीचता- आबरू भी लूटी, वीडियो भी बनाई
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का दसवीं, 12वीं और किसी भी ट्रेड में ITI पास या स्नातक पास होना अनिवार्य है।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 11,500 रुपए से 25,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में यह हो क्या रहा है? जिस दोस्त के साथ की पार्टी- उसी ने छीन ली जिंदगी
क्या रखी गई हैं शर्तें?
जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। जैसे कि-
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
- महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम आवश्यक होगा।
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की लेडी वकील निकली चिट्टा तस्कर: 25 और महिलाएं निशाने पर- जानें डिटेल
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- ITI डिप्लोमा
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
