#अपराध

February 20, 2025

हिमाचली स्टूडेंट संग पंजाब में नीचता- आबरू भी लूटी, वीडियो भी बनाई

सरपंच और उसके दोस्त का कारनामा, सारी हदें की पार

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई युवा पढ़ने व नौकरी करने के सिलसिले में बाहरी राज्यों में बसे हुए हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि इन युवाओं के साथ कुछ ऐसी घटनाएं पेश आती हैं- जो कि उन्हें और उनके परिवार को कभी ना भूलने वाले जख्म दे जाती हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला चंडीगढ़ के मोहाली से सामने आया है- जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

सरपंच ने की हैवानियत

दरअसल, हिमाचल की राजधानी शिमला के एक युवक से मोहाली में हैवानियत की गई है। मामले में युवक ने वहां के एक सरपंच पर संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं युवक ने अपनी एक वीडियो भी जारी की है- जिसमें उसने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मकान के लिए बजरी निकाल रहा था युवक, पहाड़ी के मलबे में दब गया बेचारा

युवक के साथ कुकर्म

युवक का आरोप है कि उसे किडनैप करके उसके साथ कुकर्म किया गया है। युवक की शिकायत के आधार पर शिमला पुलिस ने जीरो FIR दर्ज करने के बाद मामला मोहाली पुलिस को भेज दिया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि इस घटना के बाद अपमानित महसूस करते हुए उसने जान देने की भी कोशिश की और आपबीती की एक रोते हुए वीडियो भी बनाई।

हिमाचली युवक के साथ चंडीगढ़ में दरिंदगी

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक साहिल चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में MA का छात्र है। साहिल चंडीगढ़ में पार्ट टाइम इंश्योरेंस एजेंट का भी काम करता है। साहिल सनी एन्क्लेव में फ्लेट में रहता था। साहिल ने पुलिस को बताया कि हरजीत सिंह और उसका दोस्त करम उसे बीमा एजेंट के रूप में उनके कार्यालय में काम करने का दबाव बना रहे थे। साथ ही RTO का काम करने के लिए भी उसे मजबूर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यह हो क्या रहा है? जिस दोस्त के साथ की पार्टी- उसी ने छीन ली जिंदगी

सरपंच और उसके दोस्त का कारनामा

साहिल ने बताया कि दोनों उसे 0009 VIP नंबर को बुक करने के लिए धमका रहे थे। जबकि, इस काम में वो उनकी कुछ मदद नहीं कर सकता था। साहिल ने बताया कि लोहड़ी से दो दिन पहले यानी 11 जनवरी को दोनों व्यक्ति उसके फ्लेट पर आए। यहां आकर दोनों उसे धमकाने लगे और बाहर आने को कहने लगे। ऐसे में साहिल ने मदद के लिए अपने मकान मालिक जगतार को मौके पर बुलायाा मगर मकान मालिक के सामने ही दोनों उसे लेकर चले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

युवक की बनाई वीडियो

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बहुत दरिंदगी की है। उन्होंने उसके गुप्तांग पर करंट लगाया और गुदा में छड़ी डाल दी। आरोपियों ने उसके साथ यौन संबंध बनाने के बाद उसकी वीडियो भी बनाई है। घटना के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर उसके खाते से जबरन 30 हजार रुपए अपने अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इतना ही नहीं गन प्वाइंट पर उससे उसकी XUV कार बेचने की वीडियो भी बनाई। साथ ही चेक पर हस्ताक्षर करवाकर 4 लाख की फिरौती की मांग की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, चंद घंटों में हुआ अरेस्ट- फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

आरोपियों की पहचान

  • सरपंच हरजीत सिंह बैदवान उर्फ प्रीत निवासी गांव रामनगर (राजपुरा)
  • करम देव सिंह उर्फ सिमरजीत सिंह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा 22 जनवरी को IGMC अस्पताल शिमला में युवक का मेडिकल करवाया गया। उस रिपोर्ट में युवक के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। शिमला पुलिस टीम ने मामला खरड़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। उधर, खरड़ पुलिस ने राजपुरा के सरपंच समेत दो लोंग के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख