शिमला। हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों 150 से भी अधिक पदों भर्ती होने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में सरकारी नौकरी का इंजतार कर रहे युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन भर्तियों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
कहां भरे जाएंगे पद और कितने
बेरोजगार युवाओं को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी करने का मौका मिलेगा। हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पदों पर भर्ती होगी।कब से कर सकेंगे आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2024 से शुरू होगी। जो कि 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी। यानी 187 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा विनीत सेना में बना कप्तान, माता-पिता ने कंधे पर सजाए स्टारक्या रहेगी आयु सीमा
- हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जा रहे 187 पदों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है।
- इसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए।
- इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है।
- वहीं सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।
किन श्रेणियों में होगी भर्ती
- हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाने वाले 187 पदों में सबसे अधिक पद क्लर्क के भरे जाएंगे। क्लर्क के 63 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
- इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
- इसके अलावा छह अन्य पद रेगुलर के आधार पर भरे जाएंगे।
- चपरासी के 66 पदों पर भी भर्ती होगी। जिसमें 64 पद रेगुलर और दो पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे।
