हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने रोजगार के नए अवसर खोलते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 41 पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो हेल्थ सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
बता दें कि राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करने होंगे, जो आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला को खिलाई बूटी- फिर की नीचता, मिली उम्रकैद की सजा
कब करें आवेदन
आवेदन का लिंक 28 अप्रैल सुबह 10 बजे से खुल जाएगा और 20 मई रात 11:59 बजे तक चालू रहेगा। उम्मीदवारों को इसी समय के अंदर अपना फॉर्म भरना जरूरी है, वरना बाद में मौका नहीं मिलेगा।
क्या लगेंगे दस्तावेज ?
- 10वीं का सर्टिफिकेट (जन्म तारीख के सबूत के लिए)
- 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- D.Pharm या B.Pharm की डिग्री/डिप्लोमा
- D.Pharm/B.Pharm के सभी साल/सेमेस्टर की मार्कशीट
- राज्य फार्मेसी काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट)
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आठवीं पास को मिल रही नौकरी, भरे जाएंगे 200 पद- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
वेबसाइट पर मिल जाएगी सारी जानकारी
उन्होंने कहा कि ये भर्ती स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी सेवाओं को मजबूत करने के लिए की जा रही है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें जॉब ट्रेनी के तौर पर रखा जाएगा। पढ़ाई की योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, फीस और बाकी सभी जरूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़
आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि फॉर्म भरने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और अपने सभी जरूरी कागज़ पहले से तैयार रखें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बदला मौसम: 4 जिलों में जमकर होगी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का भी अलर्ट
कौन कर सकते हैं आवेदन
प्रदेश के युवाओं के लिए इसे एक अच्छा मौका माना जा रहा है, खासकर उनके लिए जिन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। आयोग ने साफ किया है कि चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर और पारदर्शी तरीके से होगा। इसलिए उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ही आवेदन कर दें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
