#रोजगार
April 19, 2026
हिमाचल में आठवीं पास को मिल रही नौकरी, भरे जाएंगे 200 पद- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
इस साक्षात्कार में अलेना ऑटो लिमिटेड प्लाट नंबर-C-116 फेज 7 मोहाली द्वारा 200 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने दी है।
कंपनी द्वारा इस साक्षात्कार में ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कि-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में आठवीं, दसवीं, 12वीं पास और ITI पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए महज आज शाम तक का समय बचा है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-