कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए काम की खबर है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय CUH ने नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। CUH ने यह भर्ती ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
कितने भरे जाएंगे पद?
CUH द्वारा ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 26 पद भरे जाएंगे। जिसमें-- ग्रुप A- 03
- ग्रुप B- 08
- ग्रुप C- 13
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की अधिसूचना में उल्लिखित पदों के अनुसार पात्रता पूरी होनी चाहिए। MTS उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या ITI पास होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक https://cuhimachal.ac.in/admin/assets/uploads/job/20241121151610c373d7894d.pdf पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : BIG BREAKING: दो कारों में जोरदार टक्कर, सवार थे कई लोगकब तक कर सकते हैं आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर, रविवार तक या उससे पहले इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।कैसे करें आवेदन?
इन पदों के लिए आवदेन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuhimachal.ac.in/ पर जाएं।
- सभी जरूरी दस्तावेज सबमिट करें।
- निर्धारित फीस का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक युवाओं के लिए फीस भी निर्धारित की गई। हर श्रेणी के लिए अलग-अलग फीस रखी गई है। भुगतान किया हुआ शुल्क किसी भी उम्मीदवार को वापस नहीं किया जाएगा। जैसे कि-- अनारिक्षत/OBC(NCL)/EWS : 1750 रुपए
- SC/ST/PWD : 1500 रुपए
- महिलाओं के लिए : 1500 रुपए
