सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता औक सहायिका के कई पद भरे जाएंगे। इच्छुक महिलाएं निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई कर सकती हैं। तय तारीख के बाद किसी भी आवेदक का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
बाल विकास परियोजना के अतंर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 29 पद भरे जाएंगे। जिसमें कार्यकर्ता के 10 और सहायिका के 19 पद शामिल हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 12 अगस्त तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में जमा करवा सकती हैं। यह भी पढे़ं: कुर्सी पर बैठा था 30 वर्षीय पीयूष, अचानक गिरा- चली गई जा.नकहां होगा साक्षात्कार?
बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त, 2024 को होंगे। अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए 20 अगस्त को सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेजों के साथ SDM कार्यालय राजगढ़ में पुहंचना होगा।क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष निर्धारित की गई है। यह भी पढे़ं: रोड़ बहाल कर JCB पर घर लौट रहा था मल्टी टास्क वर्कर, रास्ते में हुआ…क्या रहेगी आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।क्या हैं चयन की शर्तें?
- आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार की आय 50 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक उसी आंगनबाड़ी केंद्र की लाभान्वित पोषक क्षेत्र का सामान्य निवासी होनी चाहिए।
- संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए।
