बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए काम की खबर है। AIIMS बिलासपु में डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी।
कब और कहां होगा इंटरव्यू?
यह साक्षात्कार 4 फरवरी, 2026 (बुधवार) को सुबह 9 बजे AIIMS बिलासपुर में होंगे। इच्छुक युवाओं अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ AIIMS संस्थान पहुंच कर इस वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बाइक, जवान बेटे ने तोड़ा दम- घर पर इंतजार करते रह गए परिजन
कितने भरे जाएंगे पद?
आपको बता दें कि AIIMS बिलासपुर द्वारा संस्थान में रिक्त पदों को भरने के लिए अब हर महीने साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार सीनियर रेजिडेंट (नॉन-अकादिम) के 52 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं- जो कि अलग-अलग विभागों के लिए भरे जाएंगे।
31 विभागों में भरे जाएं पद
- एनेस्थीसिया
- जनरल मेडिसिन
- कार्डियोलॉजी
- न्यूरोलॉजी
- सर्जरी
- पीडियाट्रिक्स
- ट्रॉमा एंड इमरजेंसी
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बरसी चांदी : आज भी कई जिले अलर्ट पर, अगले 48 घंटे जमकर होगी बारिश-बर्फबारी
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
AIIMS बिलासपुर ने हर वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की हैं। यानी कुल 52 पदों में SC/ST, OBC, EWS और अनारक्षित वर्ग को मौका मिलेगा। ये भर्ती शुरुआत में 6 महीने के लिए की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
नहीं होगा WRITTEN टेस्ट
खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए युवाओं को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। युवाओं का चयन महज इंटरव्यू के आधार पर होगा। विदित रहे कि AIIMS जैसे बड़े मेडिकल संस्थान में नौकरी करने का अनुभव डॉक्टरों के आगे के करियक के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें : उड़ता हिमाचल : नशे के लिए युवक ने 1 लाख में गिरवी रखी कार, खरीदा चिट्टा- पुलिस ने किया अरेस्ट
क्या-क्या लाना होगा साथ?
साक्षात्कार में शामिल होने वाले आवेदकों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाने अनिवार्य है। जैसे कि-
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- मेडिकल काउंसिल पंजीकरण
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदन शुल्क की रसीद
- सरकारी सेवा में कार्यरत युवाओं को NOC
