शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में मैसर्ज प्रा. लिम. कंपनी द्वारा अलग-अलग शाखाओं के लिए 361 विभिन्न पदों को भरा जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे। इसमें-
- मैसर्ज निम्र इंडस्ट्रीज प्रा. लि. नालागढ़- 21 पद
- मैसर्ज सिद्धार्थ सुपर स्पिनिंग मिल नालागढ़- 110 पद
- मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल बद्दी- 200 पद
- मैसर्ज स्काई मर्चेट शिमला- 30 पद
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कोर्ट में आया गैंगस्टर का फोन, खोपड़ी उड़ाने की दी धमकी- 20 लाख मांगे
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा ये भर्ती जल्द ही जिला रोजगार अधिकारी कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने के लिए सिर्फ आज का दिन बचा है।
- मैसर्ज निम्र इंडस्ट्रीज प्रा. लि. नालागढ़, मैसर्ज सिद्धार्थ सुपर स्पिनिंग मिल नालागढ़- उप रोजगार कार्यालय नालागढ़, 10 दिसंबर (बुधवार)
- मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल बद्दी- 200 पद, मैसर्ज स्काई मर्चेट शिमला- 30 पद- उप रोगार कार्यालय अर्की, 11 दिसंबर (गुरुवार)
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक झटके में उजड़ा परिवार, देवर को कमरे में मिली भाभी की देह- भाई गया था शहर
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 5वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीकल, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन पासआउट महिला और पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ : पंजाब के युवक से मिला लाखों का चिट्टा- अभी और होंगे अरेस्ट
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बस में छापा : युवकों से मिली ढाई किलो चरस- एक ने की भागने की कोशिश
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
