चंबा। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। चंबा जिले में एक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में सिर्फ महिलाएं ही भाग ले सकती है। साक्षात्कार में सिलेक्ट होने वाली महिलाओं को 25 हजार रुपये मंथली सैलरी मिलेगी।

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार दो अलग-अलग दिन सुबह 10 बजे निर्धारित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। जैसे कि-

  • 5 अगस्त, मंगलवार- उप-रोजगार कार्यालाय चुवाड़ी
  • 6 अगस्त, बुधवार- जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा स्थित बालू

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक शुरू : नदी-नालों के पास भवन ना बनाने के फैसले पर लग सकती है मुहर

कितने भरे जाएंगे पद?

इस भर्ती प्रक्रिया में एक नामी कंपनी द्वारा 300 पद भरे जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार NIMS यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा महिला काउंसलर के 300 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

क्या रहेगा आयु सीमा?

 

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक शुरू : नदी-नालों के पास भवन ना बनाने के फैसले पर लग सकती है मुहर

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना अनिवार्य रहेगी। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इंटरव्यू में चयनित होने वाली महिलाओं को कंपनी द्वारा 25 हजार रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी। साथ ही रहने-खाने की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक झटके में उजड़ा परिवार, बेटी की आंखों के सामने मलबे में बहे पिता-भाई और ताई

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए कंपनी द्वारा कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। जैसे कि-

  • महिला स्नातक पास होनी चाहिए।
  • चयनित महिला काउंसलरों का कार्यस्थल राजस्थान रहेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में खोल रखी थी नशे की दुकान, पुलिस ने चिट्टे और कैश समेत अरेस्ट किए दो यार

क्या लाना होगा साथ?

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।