हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में कई पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मगर अब उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हमीरपुर जिले में एक साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार 10 नवंबर, सोमवार को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार में परुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें : देवी हाटेश्वरी और कुल देवता से मां ने मांगी थी मन्नत : आशीर्वाद से वर्ल्ड कप तक पहुंची रेणुका
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जुपिटर सोलरटैक प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी के कुल 250 पद भरे जाएंगे। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे। इसमें-
- ITI डिप्लोमाधारक- 200 पद
- B.Tech डिग्रीधारक- 50 पद
यह भी पढ़ें : 47 साल का इंतजार खत्म- भारत ने जीता महिला वर्ल्ड कप, हिमाचल की रेणुका ने की जबरदस्त गेंदबाजी
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में-
- ITI डिप्लोमाधारक :
- 2023, 2024 या 2025 पासआअट
- महिला और पुरुष उम्मीदवार
- B.Tech डिग्रीधारक:
- 2023, 2024 या 2025 पासआअट
- इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ECI, मैकेनिकल और कैमिकल इंजीनियरिंग
- सिर्फ पुरुष
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जल्दी में था कार चालक, सड़क पार कर रही महिला को बुरी तरह रौंदा; थमी सांसें
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 14,000 से लेकर 25 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें-
- ITI डिप्लोमाधारक- 14,000/-
- B.Tech डिग्रीधारक- 25,000/-
यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: नई पंचायतों के गठन पर लगाई रोक, क्या अब समय पर होंगे चुनाव ?
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप जीत की खुशी में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- रेणुका को 1 करोड़ से सम्मानित करेगी सरकार
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.00 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
