चंबा। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में स्थित एक बड़ी कंपनी द्वारा युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

कितने भरे जाएंगे पद?

बता दें कि इस साक्षात्कार में निजी सुरक्षा कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (आरटीए हमीरपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंदर सिंह वर्मा ने दी है। 

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! 4 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट; 2 दिन जमकर होगी बारिश

क्या रहेगी आयु सीमा?

इन पदों पर भर्ती के लिए कंपनी ने आयु सीमा निर्धारित की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए कंपनी ने 19 से 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 168cm या इससे अधिक और वजन 55kg से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता ?

शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। दसवीं से अधिक पढ़े युवा भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हा*दसा : सेना के वाहन से टकराई बेकाबू कार, उड़े परखच्चे - चालक ने तोड़ा दम

कब और कहां होंगे साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार 3 नवंबर, 2026 (मंगलवार) से 6 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) तक जिला के चार अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।

  • 3 नवंबर, 2026 (मंगलवार)- जिला रोजगार कार्यालय चंबा
  • 4 नवंबर, 2026 (बुधवार)- उप रोजगार कार्यालय भरमौर
  • 5 नवंबर, 2026 (गुरुवार)- उप रोजगार कार्यालय डलहौजी
  • 6 नवंबर, 2026 (शुक्रवार)- उप रोजगार कार्यालय सुंडला

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, सुक्खू सरकार करने जा रही 111 पदों पर भर्ती; जानें डिटेल

कितना मिलेगा वेतन?

साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 20 हजार रुपए मासिक वेतन के दिया जाएगा। इसी के साथ-

  • ओवरटाइम भत्ता
  • PFA ESIC
  • अन्य सुविधाएं

यह भी पढ़ें- हिमाचल की पार्वती घाटी से 2 ट्रैकर गायब : एक महीने से ढूंढ रहे परिजन, पुलिस पर उठे सवाल

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम का कहर: बर्फबारी के बाद टूटा ग्लेशियर, मची अफरा-तफरी

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें