शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यानी गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली की उड़ान भरी। उनके साथ विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली गए हैं। दिल्ली में सीएम सुक्खू की प्रियंका गांधी सहित अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात होगी। बड़ी बात यह है कि दिल्ली जाने से पहले सीएम सुक्खू ने बागियों की वापसी के संकेत दिए हैं। बागियों की वापसी के दिए संकेत दिल्ली जाने से पहले सीएम सुक्खू ने कहा है कि अगर सुबह का भूला कोई व्यक्ति गलती करता है और बातचीत का रास्ता निकलता है तो देखा जा सकता है। सीएम सुक्खू की इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि हिमाचल कांग्रेस अपने छह बागी विधायकों को वापस पार्टी में लेने के लिए तैयार है। हालांकि बागी विधायक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, यह तो बाद की बात है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जा रहा हूं दिल्ली दिल्ली जाने की बात पर सीएम सुक्खू ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिल्ली जा रहे हैं। पार्टी हाइकमान के साथ बैठ कर लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी। जिसके लिए वह दिल्ली जा रहे हैं। बता दंे कि हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बाद सीएम सुक्खू पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम सुक्खू को पार्टी हाइकमान की नाराजगी भी सहनी पड़ सकती है। बागियों की वापसी का बनाया जा सकता है दबाव सूत्रों की मानें तो दिल्ली में सीएम सुक्खू पर बागियों की वापसी का दबाव बनाया जा सकता है। इसका एक बड़ा कारण लोकसभा चुनाव भी हैं। हालांकि विधानसभा से इन विधायकों को अयोग्य करार दिया जा चुका है, लेकिन वीरभद्र गुट अभी भी इन विधायकों की पैरवी कर रहा है। होलीलॉज गुट चाहता है कि यह विधायक वापस आ जाएं। जिसके चलते विक्रमादित्य खुद 2 बार बागियों से चंडीगढ़ में जाकर मुलाकात कर चुके हैं। हालांकिए बागियों की बयानबाजी से उनकी वापसी के आसार कम नजर आ रहे हैं। हिमाचल के कई मंत्री पहले ही दिल्ली दरवार में लगा चुके हैं हाजिरी पार्टी हाईकमान इससे पहले कई अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर चुका है। प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल के कई मंत्रियों से मुलाकात की है और हिमाचल के सियासी मुद्दे पर चर्चा की है। 4 मार्च को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली में जाकर प्रियंका गांधी से मिल चुके हैं। उनके साथ पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य प्रियंका गांधी से मिले थे। कल 6 मार्च को इंडस्ट्री मंत्री हर्षवर्धन को भी दिल्ली बुलाया गया था। इस सब के बाद अब प्रदेश के मुखिया सीएम सुक्खू को दिल्ली तलब किया गया है।
बागियों की होगी 'घर वापसी' CM सुक्खू ने दिल्ली जाने से पूर्व दे दिए संकेत- जानें

संबंधित खबरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! अगले छह दिन मानसून दिखा सकता है रौद्र रूप, अलर्ट पर कई जिला
राजनीतिN4H_Desk
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बाद अब विजिलेंस ने होशियार सिंह से की पूछताछ, 3 घंटे किए सवाल-जवाब
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: रात को गहरी खाई में गिरी कार, सुबह तक तड़पता रहा 37 वर्षीय युवक; थम गईं सांसें
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: बस स्टैंड की पार्किंग में मिली युवक की देह, परिवार घर पर कर रहा था बेटे का इंतजार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: 9 और 6 साल के दो सगे भाई-बहन की मौ*त, रात को अचानक बिगड़ी तबीयत; कमरे में दिखा सांप
विविधN4H_Desk
हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई इन शिक्षकों की भर्ती पर रोक, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब; 3 हफ्ते का अल्टीमेटम
उपलब्धिN4H_Desk
हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास! NET-JRF में आकृति ने हासिल किया ऑल इंडिया 94वां रैंक
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में नशे का डबल अ.टैक: लाखों का चिट्टा और घातक मेथम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद; 3 गिरफ्तार
विविधN4H_Desk
टांडा मेडिकल कॉलेज में पार्किंग संचालकों की मनमानी खत्म! कोर्ट ने तय किए रेट; अब 5 और 10 रुपए लगेगा शुल्क
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, लोगों को शौचालय में पड़े मिले; पति की थमी सांसें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर! स्कूटी सवार महिला ने छीन ली युवती की सांसें, मारी थी जोरदार टक्कर
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: ट्रक चालक की फिल्मी साजिश बेनकाब, रास्ते में 18 टन सरिया बेच खाई में गिरा दिया वाहन
अपराधN4H_Desk
नशे ने फिर छीना हिमाचल से एक जवान बेटा! 23 साल के ऋतिक की किराये के कमरे में मिली देह
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: पुल से नदी में कूद गई 38 साल की महिला, युवकों ने बाहर निकाला... पर नहीं बचा सके जा*न
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : घर जाने के लिए युवती ने ली टैक्सी, चालक ने सुनसान जंगल ले जाकर कर दिया कांड
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में आयकर अधिकारी ने मांगी पांच लाख रुपए रिश्वत, CBI ने कसा शिकंजा; आरोपी फरार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में दिन दिहाड़े 4 नकाबपोश युवकों ने किया लड़की का अ*पहरण, जबरन कार में डाल हुए फरार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में भीषण हा*दसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा शख्स, निकले प्राण; उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
विविधN4H_Desk
हिमाचल : मिड-डे मील में खीर खाने से बीमार हुए 38 बच्चों के बाद बढ़ा डर, 10 ने छोड़ा स्कूल
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें