मंडी। हिमाचल में महिलाओं और युवतियों के साथ शारीरिक शोषण के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शातिर लोग युवतियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनसे शादी का वादा करने के बाद शारीरिक संबंध बना लेते हैं। लेकिन जब बात शादी की आती है तो यह लोग मुकर जाते हैं और युवतियों को छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां महिलाओं और युवतियों की आबरू का रक्षक ही भक्षक बन गया। पुलिस विभाग में तैनात है आरोपी मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के गोहर में एक पुलिस कर्मचारी ने ही युवती से दुराचार कर दिया है। पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात इस शख्स ने युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शादी करने की बात कही। लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया, जिससे आहत होकर युवती ने अब पुलिस की शरण ली है। युवती ने पुलिस के पास आरोपी आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और न्याय की मांग की है। शादी के नाम पर किया दुष्कर्म दरअसल पुलिस थाना जंजैहली के तहत आते एक गांव की युवती ने पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि आरक्षी थुनाग क्षेत्र का रहने वाला है और पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। युवती के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मचारी से उसकी पिछले 4 से 5 सालों से जान पहचान है। पुलिस कर रही मामले की जांच युवती ने आरोप लगाया कि आरक्षी ने उससे शादी का वादा किया था। शादी के नाम पर उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। युवती ने बताया कि जब उसने आरक्षी को शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और उसे छोड़ कर चला गया है। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग ने बताया कि युवती ने आरक्षी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल: पुलिसवाले ने कहा शादी करुंगा, छोड़ कर गया तो युवती पहुंची थाने

संबंधित खबरें
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! अगले छह दिन मानसून दिखा सकता है रौद्र रूप, अलर्ट पर कई जिला
राजनीतिN4H_Desk
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बाद अब विजिलेंस ने होशियार सिंह से की पूछताछ, 3 घंटे किए सवाल-जवाब
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: रात को गहरी खाई में गिरी कार, सुबह तक तड़पता रहा 37 वर्षीय युवक; थम गईं सांसें
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: बस स्टैंड की पार्किंग में मिली युवक की देह, परिवार घर पर कर रहा था बेटे का इंतजार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: 9 और 6 साल के दो सगे भाई-बहन की मौ*त, रात को अचानक बिगड़ी तबीयत; कमरे में दिखा सांप
विविधN4H_Desk
हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई इन शिक्षकों की भर्ती पर रोक, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब; 3 हफ्ते का अल्टीमेटम
उपलब्धिN4H_Desk
हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास! NET-JRF में आकृति ने हासिल किया ऑल इंडिया 94वां रैंक
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में नशे का डबल अ.टैक: लाखों का चिट्टा और घातक मेथम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद; 3 गिरफ्तार
विविधN4H_Desk
टांडा मेडिकल कॉलेज में पार्किंग संचालकों की मनमानी खत्म! कोर्ट ने तय किए रेट; अब 5 और 10 रुपए लगेगा शुल्क
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, लोगों को शौचालय में पड़े मिले; पति की थमी सांसें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर! स्कूटी सवार महिला ने छीन ली युवती की सांसें, मारी थी जोरदार टक्कर
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: ट्रक चालक की फिल्मी साजिश बेनकाब, रास्ते में 18 टन सरिया बेच खाई में गिरा दिया वाहन
अपराधN4H_Desk
नशे ने फिर छीना हिमाचल से एक जवान बेटा! 23 साल के ऋतिक की किराये के कमरे में मिली देह
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: पुल से नदी में कूद गई 38 साल की महिला, युवकों ने बाहर निकाला... पर नहीं बचा सके जा*न
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : घर जाने के लिए युवती ने ली टैक्सी, चालक ने सुनसान जंगल ले जाकर कर दिया कांड
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में आयकर अधिकारी ने मांगी पांच लाख रुपए रिश्वत, CBI ने कसा शिकंजा; आरोपी फरार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में दिन दिहाड़े 4 नकाबपोश युवकों ने किया लड़की का अ*पहरण, जबरन कार में डाल हुए फरार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल में भीषण हा*दसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा शख्स, निकले प्राण; उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
विविधN4H_Desk
हिमाचल : मिड-डे मील में खीर खाने से बीमार हुए 38 बच्चों के बाद बढ़ा डर, 10 ने छोड़ा स्कूल
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें