शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। झाकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराहन गांव में एक छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है।

छोटे भाई ने मार डाला बड़ा भाई

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

खड्ड में मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, बीती 30 मार्च 2026 की सुबह झाकड़ी थाना को सूचना मिली कि राई खड्ड स्थित श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां अनिल कुमार को मृत अवस्था में पाया गया।

शरीर पर थे गहरी चोटों के निशान

घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। मृतक के शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे और काफी खून बह चुका था, जिससे साफ संकेत मिल रहे थे कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि एक हिंसक वारदात है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के कमरे से लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, कई बार की नीचता- अब मिली कड़ी सजा

छोटे भाई ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई विक्रम (34) पर गया। भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

दोनों एक साथ पी शराब

आरोपी विक्रम ने खुलासा किया कि घटना वाली रात दोनों भाई साथ बैठे थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नशे के असर में यह बहस धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर विक्रम ने अपने ही बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BPL में शामिल होने का मौका, आज शाम तक करना होगा आवेदन

श्मशान घाट के पास फेंका शव

हत्या के बाद आरोपी ने शव को श्मशान घाट के पास छोड़ दिया, ताकि मामला छुपाया जा सके या किसी और दिशा में मोड़ा जा सके। हालांकि, पुलिस की तत्परता और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू के रूप में हुई है- जो कि सराहन गांव, रामपुर का रहने वाला था।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

मामले की पुष्टि करते हुए SSP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि हत्या के दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। साथ ही अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी के साथ सो रही थी पत्नी, सुबह-सवेरे पति ने रेत डाला गला; झाड़-फूंक कर लौटा था घर

पूरे गांव में दहशत

इस दर्दनाक घटना के बाद सराहन गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली विवाद और नशे की हालत ने एक भाई को इतना क्रूर बना दिया कि उसने अपने ही सगे भाई की जान ले ली।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें