शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महिला पर चाकू से हुए हमले के मामले की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा दिया है। पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला होने की झूठी कहानी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बात पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
महिला ने रची झूठी कहानी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में पाया गया है कि महिला ने यह झूठी कहानी खुद रची थी। महिला ने अपना गुनाह खुद कबूल किया है। इस घटना के पीछे का कारण जानकर परिवार के सदस्यों से लेकर हर स्थानीय निवासी भी दंग रह गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का एक ऐसा मंदिर : जिसे कहते हैं देवी-देवताओं का सुप्रीम कोर्ट
पुलिस को कैसे हुआ शक?
दरअसल, शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ बिंदुओं पर शक हुआ। जैसे कि-
- महिला के स्वेटर का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ था, लेकिन महिला को चोट काफी नीचे लगी हुई थी।
- डॉक्टरों ने भी शक जाहिर किया कि- ऐसा लग रहा है कि चोट खुद पहुंचाई गई हो।
- महिला के बयान में पाया गया विरोधाभास
क्यों रची झूठी साजिश?
पुलिस टीम ने इन्हीं बिंदुओं के आधार पर मामले की गहनता से जांच की। इसके बाद महिाल ने दबाव में आकर पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी। महिला ने चाकू से हमला होने की बात से इनकार किया। 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसने परिवार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसी साजिश रची थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेटहुड-डे: कर्मचारियों पेंशनरों पर फिर भारी पड़ा खाली खजाना, अब क्या ?
घर पर थी देवर की शादी
महिला ने बताया कि घर में उसके देवर की शादी की तैयारियां चल रही थी। ऐसे में परिवार का कोई भी सदस्य उसे पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा था। इसी कारण उसने खुद को हल्की चोट पहुंचाकर यह झूठी कहानी रची ताकि परिवार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सके।
महिला ने बताया पूरा सच
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शुरआती जांच में ही मामला फर्जी पाया था। अब महिला के बयान के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो चुका है। महिला ने खुद अपना गुनाहल कबूल किया है। जिसके आधार पर अब पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : पहाड़ों की लेडी ड्राइवर, पति और परिवार ने छोड़ा साथ- ऐसे बनाई खुद की पहचान
क्या था पूरा मामला?
आपको बता दें कि बीती 24 जनवरी को शिमला के नेहरा गांव में शादीवाले घर में महिला पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी और लोगो में डर का माहौल था।
महिला हेमलताने पुलिस को बताया था कि दो व्यक्ति घर आए और उससे उसके चाचा के बारे में पूछने लगा। हेमलता ने उन्हें बताया कि वो घर पर नहीं हैं। इसी बीच उन लोगों ने महिला से पानी मांगा। जैसे ही महिला पानी लाने के लिए पीछे मुड़ी- वैसे ही दोनों बदमाशों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा उड़ाएगा राफेल, भरेगा सबसे तेज उड़ान- देश को दिखाएगा करतब
इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बदमाश महिला को धमकाने लगे। मगर महिला डरी नहीं और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश पकड़े जाने के डर से तुरंत मौके से फरार हो गए। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और चंद घंटों में पूरे मामले को सुलझा दिया।
