बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों व महिलाओं संग हो रहे अपराधों में वृद्धि हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिले से आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं- जो इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में ताजाा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है।
खेत में महिला संग गंदी हरकत
यहां भराड़ी क्षेत्र के हरिदेवी गांव में खेत में काम कर रही एक महिला के साथ नीच हरकत हुई है। गांव के एक व्यक्ति ने अपने बेटे संग मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत महिला के ससुर ने भराड़ी थाने में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन
शिकायत ले थाने पहुंचा ससुर
महिला के ससुर ने पुलिस को बताया कि बीते कल उसकी बहू खेत में घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति (पड़ोसी) अपने बेटे संग वहां पहुंच गया। दोनों ने पहले उसकी बहू को गंदे और अशलील इशारे किए। फिर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की।
सहमी हुई है बहू
ससुर ने बताया कि बहू किसी तरह दोनों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। उसने पूरी आपबीती परिजनों को बताई। तब तक दोनों बाप-बेटा मौके से फरार हो गए थे। ससुर ने बताया कि इस घटना के बाद उसकी बहू काफ सहमी हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दबंगई की हदें पार- कार पास को लेकर हुआ झगड़ा घर तक पहुंचा, फिर चली गो**ली
जांच में जुटी पुलिस टीम
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोप साबित होते ही आरोपियों के खिलाफ नियामनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
