मंडी। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। यहां जंजैहली पुलिस थाने में एक माहिला ने दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे धमकियां दे रहा है। आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप ने खोई लाडली, अढ़ाई साल पहले ही खुशी-खुशी करवाई थी शादी
जबरन बनाए कई वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर मार्च 2024 तक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी जबरन कई गोपनीय वीडियो भी बनाई थी। इन वीडियोज के लिए आरोपी कई बार उसे धमकाता और मारपीट करता था।
शारीरिक संबंध बनाने को कर रहा मजबूर
पीड़िता ने बताया कि बीती 10 जनवरी को आरोपी उसके कमरे में आ गया और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। ऐसे में जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन भी तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनकी पवित्र झील में भरा है अरबों का खजाना
जान से मारने की दे रहा धमकियां
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा है। साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियोज वायरल करने के लिए भी कह रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए SDPO करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
