शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब महिलाएं और युवतियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां किराये के कमरे में रह रही दो सगी बहनों के साथ दो युवकांे ने कमरे में घुस कर मारपीट की। यही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद दोनों बहनें सदमें में हैं। पीड़ित बहनों ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

रात को कमरे में घुस आए दो युवक

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ गैस गोदाम नवबहार रोड संजौली. शिमला में किराये के कमरे में रहती है। रविवार की रात करीब 10 बजे जब दोनों बहनें कमरे में थी, तभी उनके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। दरवाजे की कुंडी ढीली होने के चलते वह खुद ही खुल गई और दो युवक कमरे में घुस आए। इन दोनों युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की। यह भी पढ़ें : कार में छिपाई थी चरस की खेप, पुलिस से हो गया सामना- सीज हुई गाड़ी

भद्दे शब्दों का करने लगे प्रयोग

पीडिता का कहना है कि वह दोनों युवकों को पहले से जानती है। दोनों युवकों ने पहले तो उनके साथ धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह धमकी देने लगे। दोनों युवक उनके साथ भद्दे शब्दों में बात कर रहे थे। दोनों युवकों ने उन्हंे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के खोने का दुख नहीं सह पाई बेटी, कफन डालते ही त्यागे प्राण

दोनों आरोपियों को जानती थी पीड़ित बहनें

पीड़ित युवती ने अनिल निवासी गांव जरलोट जिला शिमला और अभिषेक निवासी जटवाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइक पर सवार थे दो सगे भाई, स्कूल बस ने कुचल दिए; पसरा मातम

प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले चिंता का विषय

बता दें कि हिमाचल में आए दिन महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण, दुष्कर्म और प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी इस तरह के मामले खत्म नहीं हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना की शिकार होने वाली महिलाओं की जान पहचान वाले ही होते हैं। प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें