कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम द्वारा आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे डाला जा रहा है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पर देहरा के संसारपुर टैरस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
हेरोइन (चिट्टे) समेत दो अरेस्ट
पुलिस टीम ने चिट्टा (हेरोइन) की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने युवकों की बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! पंडोह डैम के सभी गेट खोले, उफान पर ब्यास नदी- खतरे की जद में कई गांव
बाइक पर थे दो युवक
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम दोपहर के समय BBMB रोड से वर्कशॉप रोड तक गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और आनन-फानन में बाइक मोड़कर भागने लगे।
झाड़ियों में फेंका चिट्टे का पैकेट
इस दौरान उन्होंने रास्ते में कुछ झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। मगर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया। इसके बाद झाड़ियों का तलाशी ली- तो झाड़ियों में से एक पैकेट मिला- जिसमें से पुलिस टीम को 3.58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।
यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा : श्रद्धालुओं को नहीं लूट पाएंगे दुकानदार, यहां देखें खाने-पीने और बिस्तर की रेट लिस्ट
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक युवक होशियारपुर (पंजाब) का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान-
- प्रिंस निवासी तलवाड़ा, होशियारपुर
- गौरव निवासी संसारपुर टैरस
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गांव आई थी मासूम, आम बीनते हुए नाले में बही
पहले से एक मामला है दर्ज
मामले की पुष्टि करते हुए DSP डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि गौरव के खिलाफ पहले से पंजाब में भी NDPS एक्ट के तहता एक मामला दर्ज है। फिलहाल, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि ये लोग कब से इस कारोबार में संलिप्त हैं और इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
