ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहां पर एक 65 वर्षीय चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। 

अचेत अवस्था में पड़ा मिला शव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के थाना अंब के तहत टकारला मोड़ स्थित ऑप्टेक ITI परिसर से सामने आया है। यहां पर लोगों को चौकीदार अचेत अवस्था में मिला। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचाना दी। 

यह भी पढ़ें- ITI परिसर में मिली चौकीदार की देह, छात्रों में हड़कंप- पुलिस ने एरिया किया सीज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

शव मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल धर्म चंद की मौत का कारण हृदयाघात यानी हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि उनकी मौत किस वजह से हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दबंगई की हदें पार- कार पास को लेकर हुआ झगड़ा घर तक पहुंचा, फिर चली गो**ली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का असली कारण साफ

मौत की सही वजह पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धर्म चंद की मौत वास्तव में किस कारण हुई।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

DSP अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं को देख रही है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।