सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रांसजेंडर महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर भावनात्मक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पुलिस थाने पहुंचाी ट्रांसजेंडर

पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक के दबाव और भरोसे में आकर उसने जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया तक शुरू कर दी। मगर बाद में वही भरोसा उसके लिए धोखे में बदल गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे करीब 9 लाख की ठगी की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवकों ने बीच सड़क दंपति को पी.टा, किया बुरा हाल- पुलिस दर्ज नहीं कर रही FIR

शादी का झांसा दे करवाया सेक्स चेंज

ये मामला हिमाचल के सोलन जिले का है- जहां पर महिला थाना में एक ट्रांसजेंडर शिकायत लेकर पहुंची है। इस ट्रांसजेंडर पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उससे शादी का वादा करता रहा और उसी भरोसे में उसने जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी।

घर बसाएंगे, बिजनेस करेंगे

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे यकीन दिलाता रहा कि दोनों साथ रहेंगे, घर बसाएंगे और बिजनेस भी करेंगे। इसी भरोसे में उसने अपनी सेविंग्स, गहने और बैंक से लिया हुआ लोन तक आरोपी को दे दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का होटल में छापा : मिला लाखों का चिट्टा-चरस, 2 पंजाबी युवकों संग तीन गिरफ्तार

सब कुछ आरोपी पर लुटाया

कथित तौर पर दोनों ने मिलकर एक कारोबार भी शुरू किया जो कुछ समय बाद चल निकला। लेकिन जैसे ही बिजनेस सेट हुआ, आरोपी उससे दूरी बनाने लगा और फिर अलग हो गया। उसे इग्नोर करने लगा और उससे बात तक करना बंद कर दी।

अब ना पैसे, ना साथ...

पीड़ित का कहना है कि जब उसने महिला थाना में शिकायत दी तो आरोपी वहां आया और उसने पुलिस के सामने गलती मानते हुए दो महीने के अंदर पैसे लौटाने की बात भी कही। मगर तय समय बीत जाने के बाद भी ना पैसे लौटाए गए और ना ही कोई समझौता हुआ। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल में ड्यूटी छोड़ दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, पेग बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया

रहने-खाने की समस्या

अब हालात ये हैं कि जब भी वह अपने पैसे मांगने आरोपी के पास जाती है तो उसे वहां से भगा दिया जाता है और कोर्ट जाने को कहा जाता है। पीड़ित के मुताबिक उसने करीब 8 लाख 95 हजार रुपये दिए थे, जिनमें से केवल करीब डेढ़ लाख रुपये ही वापस मिले हैं। पैसे खत्म होने के कारण वह आर्थिक रूप से टूट चुकी है और रहने-खाने तक की समस्या झेल रही है। 

ट्रांसजेंडर ने लगाई न्याय की गुहार

उसने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे उसके पैसे वापस दिलाए जाएं और आरोपी पर कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी भी ट्रांसजेंडर के साथ ऐसा न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें