#अव्यवस्था

February 7, 2026

हिमाचल : अस्पताल में ड्यूटी छोड़ दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, पेग बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया

प्रशिक्षु डॉक्टर छात्रा ने की छात्र की शिकायत- पहुंची पुलिस

शेयर करें:

TANDA MEDICAL COLLEGE TRAINEE DOCTOR DRINK PARTY CASE POLICE

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने और गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है- जिसने अस्पतालों में भर्ती मरीजों की चिंताओं को और भी बढ़ा दिया है। अकसर यह देखा जाता रहा है कि कुछ सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाते हैं।

अस्पताल में दारू पार्टी

ताजा मामले भी कुछ ऐसा ही हुआ है। टांडा अस्पताल को नशामुक्त परिसर बनाने के प्रयासों को उस समय झटका लगा- जब एक प्रशिक्षु डॉक्टर को कॉलेज की लैब में ही शराब पीने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मंजर देख लोगों की कांप गई रूह

मरीजों में मचा हड़कंप

वहीं, खबर फैलते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया। अन्य प्रशिक्षु डॉक्टर की सूचना पर कॉलेज की अनुशासनात्मक समिति ने मौके से शराब जब्त कर ली। 

अस्पताल में पहुंची पुलिस

प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने आरोपित प्रशिक्षु डॉक्टर को अपने कार्यालय में तलब किया। बताया जा रहा है कि वीरवार को शुरू हुई जांच प्रक्रिया देर रात तक चली। मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP कांगड़ा अंकित शर्मा अपनी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी की धाम खाने आया था जीजा, साले ने बरसाए लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला

परिजनों को बुलाया अस्पताल

शुक्रवार को आरोपित प्रशिक्षु के परिजनों को भी कॉलेज बुलाया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कॉलेज प्रशासन शराब जब्त कर चुका था, ऐसे में पुलिस को मौके से कोई भौतिक साक्ष्य नहीं मिल पाया। इसी कारण पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में सीधे हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया और कॉलेज प्रशासन को ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा।

शीशे के जार में रखी थी शराब

सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षु डॉक्टर ने लैब में एक शीशे के जार में शराब रखी थी और पैग बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक प्रशिक्षु छात्रा की नजर उस पर पड़ी और मामला सामने आ गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे, कमरे में पड़ी मिली मैडम की देह; मची चीख-पुकार

लड़की ने कर दी शिकायत

दरअसल, छात्रा ने पहले मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान किए जाने की शिकायत की थी। उसे शक था कि वही प्रशिक्षु डॉक्टर संदेश भेज रहा है। इसी संदेह के चलते उसने पूरी बात प्रशासन के सामने रखी।

मैसेज भेजने वाला कोई और निकला

जांच के दौरान जब पीड़ित छात्रा और आरोपित प्रशिक्षु दोनों प्राचार्य कक्ष में मौजूद थे, तभी छात्रा के मोबाइल पर फिर से आपत्तिजनक संदेश आया। इससे स्पष्ट हो गया कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति कोई और है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : साथियों संग गांव लौट रहा था चौकीदार, घर पहुंची देह- गहरी खाई में पड़ी मिली गाड़ी

गलत मैसेज मामले में पुलिस केस दर्ज

प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल फोन पर गलत संदेश भेजकर उत्पीड़न करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीछा करने और मानसिक उत्पीड़न जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का पक्ष

प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु डॉक्टर से जुड़ा शराब का मामला पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि मोबाइल संदेश से जुड़ी शिकायत पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

DSP अंकित शर्मा ने कहा कि शराब पुलिस के पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई थी, इसलिए उस मामले में तथ्य सामने नहीं आ पाए। वहीं, गलत संदेश भेजने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर ली जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख