#अपराध
February 7, 2026
हिमाचल पुलिस का होटल में छापा : मिला लाखों का चिट्टा-चरस, 2 पंजाबी युवकों संग तीन गिरफ्तार
होटल में चल रही थी चिट्टे की तस्करी- पहुंच गई पुलिस
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस ने चिट्टा और चरस की भारी खेप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम ने ये सफलता दो अलग-अलग मामलों में पाई है। पुलिस टीम ने आरोपियों से लाखों का चिट्टा और चरस की खेप बरामद की है।
पहले मामले में पुलिस थाना मनाली की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाली के एक होटल में बाहरी राज्यों से आए युवक नशे की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए संबंधित होटल में दबिश दी।
पुलिस टीम ने नियमानुसार होटल के कमरा नंबर-203 की तलाशी ली, जहां दो युवक ठहरे हुए थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को कब्जे में लेते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

दूसरा मामला पुलिस थाना भुंतर क्षेत्र का है। यहां पुलिस टीम ने सियुंड क्षेत्र में हाथीथान-मणिकर्ण रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया।
तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 560 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान टेक राम (47) निवासी गांव देऊधरा, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो ये खेप कहां से लेकर आए थे और आगे कहां ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि युवकों के साथ इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी। पुलिस टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता मिले- तो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।