#अपराध

February 7, 2026

हिमाचल में युवकों ने बीच सड़क दंपति को पी.टा, किया बुरा हाल- पुलिस दर्ज नहीं कर रही FIR

बीच-बचाव करने आई महिला को भी नहीं बख्शा

शेयर करें:

Couple Assaulted

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी के मामलों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई बार पीड़ितों द्वारा शिकायत देने के बावजूद उन्हें न्याय मिलने में देरी होती है। ऐसा ही एक मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में रोष और चिंता का माहौल बना हुआ है।

लाठी डंडों से की दंपति की पिटाई 

बता दें कि  बिलासपुर जिले के लदरौर इलाके में 1 फरवरी की शाम एक दंपति के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस हमले में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में दिखे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग दोनों को डंडों से पीट रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल में ड्यूटी छोड़ दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, पेग बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया

हमले में पति-पत्नी हुए घायल  

हैरानी की बात यह है कि घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। आज सातवां दिन है। इस घटना में लदरौर बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले सुनील कुमार और उनकी पत्नी मीना को गंभीर चोटें आई हैं। सुनील का एक दांत टूट गया है और आंख के अंदर की हड्डी में फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। उनकी पत्नी मीना भी बुरी तरह घायल हुई हैं।

फोन पर बुलाकर लदरौर में किया हमला

सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 फरवरी को वह अपनी बेटी को हमीरपुर छोड़कर वापस लदरौर आ रहे थे। इसी दौरान विक्की नाम के व्यक्ति का फोन आया और मिलने को कहा। जैसे ही सुनील ने अपनी गाड़ी लदरौर में दुकान के सामने रोकी, तभी विक्की और उसके साथ आए कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मंजर देख लोगों की कांप गई रूह

बीच-बचाव करने आई महिला को भी नहीं बख्शा

जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी नहीं बख्शा गया। मारपीट के दौरान सुनील की सोने की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र भी गिर गया। सुनील ने विक्की, पवन समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस थानों के चक्कर काटता रहा दंपती

मारपीट के बाद उसी शाम दंपती लहुलुहान हालत में लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से उन्हें हमीरपुर जिले के भोरंज थाना भेज दिया गया। भोरंज थाना में दंपती ने बहुत विनती करते हुए अपनी शिकायत दी। पुलिस ने उनका मेडिकल तो करवा दिया, लेकिन FIR दर्ज नहीं की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी की धाम खाने आया था जीजा, साले ने बरसाए लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला

तीन दिन तक मेडिकल ओपिनियन का इंतजार करती रही पुलिस 

4 फरवरी को भोरंज पुलिस ने यह कहकर मामला बिलासपुर जिले का बताया और कागजात भराड़ी पुलिस चौकी भेज दिए। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान जीरो FIR तक दर्ज नहीं की गई। इसके बाद भराड़ी पुलिस भी तीन दिन तक मेडिकल ओपिनियन का इंतजार करती रही और FIR नहीं की।

CCTV सामने आने के बाद बढ़ा मामला

शुक्रवार शाम को मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग डंडों से दंपती को पीट रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे, कमरे में पड़ी मिली मैडम की देह; मची चीख-पुकार

पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग बयान

भोरंज थाना के SHO का कहना है कि मामला नॉन-कॉग्निजेबल था, इसलिए FIR नहीं की गई और डॉक्टर की राय का इंतजार किया जा रहा था। वहीं, हमीरपुर के SP का कहना है कि मामला बिलासपुर जिले का था और वहां FIR होनी चाहिए थी। अगर देरी हुई है तो संबंधित अधिकारी को जवाब देना होगा।

पीड़ित ने बताया अपना दर्द 

पीड़ित सुनील कुमार का कहना है कि उन्हें और उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा गया। उनका दांत टूट गया और आंख की हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रसूखदार ठेकेदार पवन कुमार और विवेक भाटिया के दबाव में सात दिन से FIR दर्ज नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि मेडिकल के नाम पर उन्हें लगातार थानों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख