शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की शिकायत के आधार पर चौपाल थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी को अब पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

छात्रा को बीच सड़क छेड़ रहा था अब्दुल

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है- जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने लगातार तलाश के बाद गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे चौपाल क्षेत्र से पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भाई के BIRTHDAY पर 10 वर्षीय बहन की मौ.त, पिता को यमुना में मिली देह

वीजडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के बाद बुधवार देर शाम ठाना गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में छात्रा आरोपी युवक को फटकार लगाते हुए थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में छात्रा का चेहरा नजर नहीं आ रहा।

करने लगा लड़की से जबरदस्ती 

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर उसने तुरंत मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जिससे आरोपी घबरा गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस की नई पहल : ड्यूटी कर रही मां का बच्चा संभालेगा विभाग, महिला कर्मियों को बड़ी राहत

लड़की ने की छित्तर परेड

वायरल वीडियो में छात्रा आरोपी से उसकी मां का फोन नंबर मांगती सुनाई देती है। इस दौरान आरोपी खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है। छात्रा युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहती है कि राह चलते किसी भी लड़की को परेशान करना गलत है।

मौके से भाग निकला युवक

वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि आरोपी उसे अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कह रहा था। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उसे वहां से जाने की चेतावनी दी। कुछ देर बाद युवक मौके से निकल गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चिट्टे से बुझा एक और घर का चिराग...पिता-भाई को घर के कमरे में मिली देह; आ रही थी बदबू

पुलिस ने अब्दुल को किया गिरफ्तार

घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने चौपाल थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें