शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर रामपुर उपमंडल में गांव कूहल पटैना के साथ लगती सड़क पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली है। व्यक्ति का शव रेत से लदे टिप्पर के पीछे पड़ा हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
सड़क पर पड़ी मिली लाश
मिली जानकारी के अनुसार, गांव कूहल पटैना से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सड़क पर लाश पड़ी हुई देखी। जिसे देखने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाश को देखकर लोग घबरा गए। लोगो ने तुरंत इस बाबत तकलेच पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से मां-बाप की एक साथ उठी अर्थी, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाया अभागा बेटा
आगे खड़ा था रेत से लदा टिप्पर
बताया जा रहा है कि सड़क पर रेत से लदा टिप्पर नंबर HP92A-6667 खड़ा था। टिप्पर के पीछे सड़क पर व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। मृतक की पहचान गोपाल सिंह के रूप में हुई है- जो कि रामपुर के काफी गांव का रहने वाला था।
कैसे हुई व्यक्ति की मौत?
पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत चक्कर आने के कारण हुई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेशर्म टीचर की करतूत, छात्रा से स्कूल में की छेड़छाड़- फोन पर भेजे गंदे मैसेज
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस टीम द्वारा मामले में BNS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
