सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिमाचल BJP के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई 75 वर्षीय राम कुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। यह मामला पूरे जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी हलचल पैदा कर रहा है।
रेप केस में अरेस्ट राम कुमार बिंदल
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय युवती ने दो दिव पहले ही राम कुमार बिंदल पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांंच में युवती द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए- जिसके आधार पर रामकुमार बिंदल को गिफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : करवाचौथ पर उजड़ा महिला का सुहाग, नाले में गिरी छुट्टी पर घर आ रहे पति की बाइक
25 साल की है युवती
बताया जा रहा है कि 25 साल की लड़की परसों उनके क्लिनिक में उपचार के लिए आई थी। लड़की का आरोप है कि वहीं पर मौका पाकर राम कुमार बिंदल ने उसके साथ दुराचार की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।
क्लिनिक में किया रेप
जिसके बाद लड़की ने तुरंत ही शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी को परसों ही गिरफ्तार भी कर लिया गया। मगर मामला हाईप्रोफाइल था इसलिए पुलिस द्वारा पूरी इंस्पेक्शन किए जाने के बाद ही यह मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भांजे के साथ होटल में पकड़ी गई दो बच्चों की मां, पति को सता रहा 'नीले ड्रम का डर'
बाजार में है क्लिनिक
आपको बता दें की हिमाचल BJP अध्यक्ष के भाई राम कुमार बिंदल सोलन बाजार में क्लिनिक चलाते हैं। आरोपी का क्लिनिक पुराने बस स्टैंड के पास शहर के बीचोंबीच मौजूद है। ऐसे में ये खबर लीक होने के बाद पूरे शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी आग की तरह फैल गई है। उधर, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण फिलहाल, पुलिस भी इस मामले में खुल कर नहीं बोल रही है।
क्लिनिक से सबूत किए कलेक्ट
मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम ने क्लिनिक में जाकर सभी सबूत कलेक्ट कर लिए हैं। अब पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। हालांकि, सोलन और आसपास के क्षेत्रों में यह खबर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।
