कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कूल्लू जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में स्थित एक होटल के कमरे में व्यक्ति मृत पड़ा मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
होटल के कमरे में मिली लाश
शुरआती जांच में माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। मगर अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 500 पद- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
निजी होटल में ठहरा था पर्यटक
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कल सुबह करीब 10 बजे मनाली के लॉगहट्स इलाके के निजी होटल से सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल कर्मचारी कमरे में कुछ सामान रखने गया था। इस दौरान उसने देखा कि कमरे में ठहरा पर्यटक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।
होटल कर्मचारी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में उसने तुरंत होटल के मैनेजर को सूचित किया। इसके बाद होटल स्टाफ द्वारा पर्यटक को आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस की खेप लेकर जा रहा था युवक, बीच रास्ते में हो गया पुलिस से सामना
छुट्टियां बिताने आया था त्रिवेंद्र
मृतक की पहचान त्रिवेंद्र कुमार के रूप में हुई है- जो कि हरियाणा के अंबाला का रहने वाला था। माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। त्रिवेंद्र हरियाणा से हिमाचल में छुट्टियां बिताने आया हुआ था।
हार्ट अटैक से गई जान
उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया। व्यक्ति की मौत की खबर सुनने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को ले जाने के लिए हरियाणा से हिमाचल के लिए रवाना हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे ने उजाड़ा परिवार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मामले की पुष्टि करते हुए DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अभी मौते के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हार्ट अटैक के संकेत-
विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।
- लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
- दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
- किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
- रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
- बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचली मुंडा लाया फ्रांस की दुल्हनिया, हिंदू रीति-रिवाज से निभाई शादी की रस्में
हार्ट अटैक आने पर क्या करें?
- कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
- ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
- बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें। CPR में मुख्य रूप से दो काम किए जाते हैं- छाती को दबाना और दूसरा मुंह से सांस देना यानी माउथ टू माउथ रेस्चपरेशन।
