सिरमौर। उड़ता पंजाब के बाद अब उड़ता हिमाचल कहें तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन चिट्टे के मामलों में बढ़ोतरी समाज के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में लगे है, मगर तस्कर है कि बाज ही नहीं आते। मामला सिरमौर जिले से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम ने नशे की खेप के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब उपमंडल की स्पेशल डिटेक्शन सेल को हाल ही में एक बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई को टीम ने बीते कल अंजाम दिया। पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम बातापुल चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक के पास नशे की खेप है। समय पर पहुंचे तो आरोपी को पकड़ा जा सका।
यह भी पढ़ें : धरने पर बैठे हिमाचल के चीफ मिनिस्टर, डिप्टी CM और अन्य मंत्री भी शामिल- जानें क्या है वजह
युवक से 4.79 ग्राम चिट्टा बरामद
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नाका बढ़ा दिया। जैसे ही बताए गए हुलिए वाला युवक नाके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर नाम और पता पूछा। युवक घबरा गया और पुलिस ने तुरंत उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 4.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान
साबर अली पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी गांव भगवानपुर, जिला सिरमौर के रुप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच के लिए थाने ले आई। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस नशे के सौदागरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।
यह भी पढ़ें : IGMC विवाद पर अब डॉक्टर्स आमने-सामने : एक गुट ने खत्म की हड़ताल, दूसरा अब भी डटा
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
SP सिरमौर NS नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि न केवल आरोपी बल्कि इस तरह के अन्य अपराधियों को भी कानून के दायरे में लाया जा सके।
पुलिस का सख्त संदेश
SP नेगी ने यह भी साफ किया कि पुलिस नशे के सौदागरों और समाज के लिए खतरनाक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस सफलता के साथ पुलिस ने यह संदेश भी दिया है कि नशे के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई से बाहर नहीं रहेगा और टीम लगातार सतर्कता बनाए रखेगी।
