#विविध

December 29, 2025

IGMC विवाद पर अब डॉक्टर्स आमने-सामने : एक गुट ने खत्म की हड़ताल, दूसरा अब भी डटा

सोमवार से OPD शुरू, मरीजों को राहत

शेयर करें:

doctors strike

शिमला हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों डॉक्टरों के आंदोलन ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार थाम दी थी। OPD बंद, ऑपरेशन टले और मरीजों की परेशानी बढ़ी। अब राज्य की सबसे बड़ी स्वास्थ्य इकाई Indira Gandhi Medical College से सुकून की खबर आई हैरेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है, जिससे सोमवार से इलाज की नियमित प्रक्रिया बहाल होने की उम्मीद जगी है। मगर, कुछ डॉक्टर अभी भी हड़ताल खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं

CM के आश्वासन पर फैसला

IGMC शिमला की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने बताया कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ली गई है। एसोसिएशन के अनुसार, सरकार ने डॉ. राघव नरूला की बर्खास्तगी को लेकर विस्तृत और निष्पक्ष जांच शुरू करने तथा आदेश की समीक्षा का भरोसा दिया है। RDA ने इसे जनहित में लिया गया कदम बताया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैराग्लाइिंग हाद*सा : पर्यटक के साथ पायलट ने भरी उड़ान- तकनीकी खराबी ने छीन ली जिंदगी

दो गुटों में बंटे डॉक्टर

RDA के कुछ सदस्य अभी भी फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक बर्खास्तगी आदेश औपचारिक रूप से रद नहीं होता, मांगें बनी रहनी चाहिए। इसी मुद्दे पर IGMC परिसर में देर रात तक नारेबाजी भी हुई और डॉक्टरों की सुरक्षा नीति को मजबूत करने की मांग उठी।

सोमवार से OPD शुरू, मरीजों को राहत

हड़ताल समाप्त होने के साथ ही IGMC सहित प्रभावित अस्पतालों में सोमवार से OPD सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हुआ है। इससे बीते दिनों इलाज के लिए भटक रहे मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि आपात सेवाएं आंदोलन के दौरान भी चालू थीं, लेकिन रूटीन सेवाओं के ठप रहने से दबाव बढ़ गया था।

 

यह भी पढ़ें : 7 दिन के अंदर हिमाचल में एक और से*क्स रैकेट का भंडाफोड़ : 2 युवक अरेस्ट, 4 लड़कियां का रेस्क्यू

RDA की अगली रणनीति पर नजर

RDA पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया पर उनकी नजर बनी रहेगी। एसोसिएशन तीन जनवरी को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी। उनका कहना है कि संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शिता और डॉक्टरों की गरिमा से जुड़ा है। यदि आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के विकल्प खुले रहेंगे।

समर्थन देने वाले संगठनों का आभार

RDA ने प्रदेश और देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ-साथ HP मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, SAMDCOT और मेडिकल टीचर्स संगठनों का धन्यवाद किया, जिन्होंने आंदोलन के दौरान समर्थन दिया।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को दी 601 करोड़ की वित्तीय सहायता, दूसरी किस्त के लिए रखी ये शर्त

डॉक्टरमरीज विवाद से शुरू हुआ मामला

24 दिसंबर को IGMC में डॉक्टरमरीज विवाद का वीडियो सामने आया। इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई हुई, जिस पर डॉक्टर संगठनों ने आपत्ति जताई। 2627 दिसंबर को सामूहिक अवकाश और फिर हड़ताल शुरू हुई, जिससे OPD और वैकल्पिक ऑपरेशन प्रभावित रहे। अब मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख