कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक शादीशुदा युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पालमपुर के लाहला क्षेत्र में किराए के मकान में फंदे से लटके मिले युवक शुभम कुमार की मौत का मामला अब लगातार उलझता जा रहा है।
आत्महत्या नहीं हत्या हुई...
मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से साफ इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पत्नी साधना और अजय कुमार उर्फ बबला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट
फंदे से लटका मिला युवक
जानकारी के अनुसार, राम चौक निवासी 29 वर्षीय शुभम कुमार का शव शुक्रवार दोपहर लाहला स्थित किराए के मकान की रसोई में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को परिजन बड़ी संख्या में पुलिस थाना पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पत्नी के थे अवैध संबंध
परिजनों का आरोप है कि शुभम की पत्नी साधना और अजय कुमार उर्फ बबला के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिनके चलते यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि शुभम ने करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी महिला टीचर को स्कूल में आकर धमकाया, फिर रास्ता रोक की पि.टाई- 3 पर आरोप
परिवार से रहता था अलग
शादी के बाद घरेलू विवाद बढ़ने लगे थे और इसी कारण वह इस वर्ष जनवरी में पत्नी और बेटे के साथ लाहला में किराए के मकान में रहने चला गया था। शुभम धार्मिक आयोजनों और शादी समारोहों में ढोल-बाजा बजाने का काम करता था।
शुभम के घर आता था अजय
इसके अलावा उसने कुछ महीने पहले राम चौक में नाई की दुकान भी शुरू की थी। परिवार का कहना है कि काम के सिलसिले में शुभम अक्सर घर से बाहर रहता था, जिसका फायदा उठाकर अजय कुमार का घर में आना-जाना बढ़ गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन- बार-बार तस्करी कर रहे थे 3 आरोपी, अब भेजे कंडा जेल
परिवार से मिल घर पहुंचा
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात शुभम बैजनाथ क्षेत्र में माता की चौकी में ढोल बजाने गया था। शुक्रवार सुबह वह अपने परिवार से मिलने पालमपुर पहुंचा और बाद में लाहला स्थित मकान में चला गया। परिजनों के अनुसार दोपहर तक उसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन उन्हें काफी देर बाद घटना की जानकारी मिली।
पूरे इलाके में सनसनी
जब लंबे समय तक शुभम से संपर्क नहीं हो पाया तो आसपास के लोगों ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रसोईघर में उसका शव फंदे से लटका देखा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दादी बनाम पोती : एक को BJP तो दूसरी को कांग्रेस ने थमाया टिकट, होगा कड़ा मुकाबला
गरीब परिवार का बेटा
शुभम बेहद साधारण और गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता टोकरी बनाने का काम करते हैं, जबकि बड़ा भाई भी ढोल-बाजा बजाकर परिवार का सहारा बनता है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्या है कारण?
पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस कथित संबंधों और पारिवारिक विवाद के एंगल को भी गंभीरता से खंगाल रही है।
