मंडी। हिमाचल में बढ़ती अपराधिक घटनाओं ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। जहां एक ओर शांत कहे जाने वाले इस राज्य में रोजाना लूटपाट की खबरें आम हो गई है, वहीं अब हत्या के केस में भी इजाफा देखने को मिला है। जिससे हर कोई व्यक्ति खौफ में है। ऐसा ही एक मामला जिला मंडी से सामने आया है। 

 

पुल से लटकी मिली लाश 

मंडी जिले के रिवालसर में सामने आई युवक की लाश की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बल्ह पुलिस थाना क्षेत्र के विकासनगर में पुल से लटकी इस लाश को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

तीन दिन से लापता था अर्जुन

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अर्जुन (25) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से रिवालसर में मजदूरी कर रहा था और किराए पर एक कमरे में रहता था। तीन दिन पहले वह अचानक लापता हो गया था। उसके बाद उसका शव पुल से नीचे पानी की पाइप से बंधी रस्सी से लटकता हुआ मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल HC में विमल नेगी केस पर सुनवाई आज, परिवार CBI जांच पर अड़ा- जानें पूरा मामला

चेहरा काला पड़ा, हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों ने जब लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। अर्जुन का चेहरा बुरी तरह काला पड़ा हुआ था और जलने जैसे निशान दिखाई दिए, जिससे शक और गहरा गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

 

यह भी पढ़ें खुशखबरी- हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को बड़ी सौगात, केंद्र के तर्ज पर मिलेगा DA

कमरे से दूर मिला शव

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि अर्जुन का शव उसके कमरे से काफी दूर पाया गया है। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या है या किसी ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव को पुल से लटका दिया?

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हफ्ते भर बारिश का अलर्ट जारी- आंधी-तूफान मचाएगा कहर, जानें मौसम अपडेट

पुलिस जांच में जुटी

डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न एंगल से जांच जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें