कुल्लू। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया हैए जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कुल्लू जिले से सामने आए इस मामले ने एक बार फिर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे भुंतर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से बहला.फुसलाकर अपने साथ होटल में ले गया। वहां उसने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नीचता करने के बाद युवक उसे बिलासपुर स्थित उसके किराए के क्वार्टर में छोड़ आया। इतना ही नहींए आरोपी उसके क्वार्टर से 9 लाख रुपये की नकदी भी चुराकर ले गया।

बिलासपुर थाना में दर्ज करवाई FIR

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना 10 अगस्त की है। मामले की शुरुआत बिलासपुर महिला पुलिस थाना में हुई जीरो एफआईआर से हुई, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए कुल्लू पुलिस को भेजा गया। शिकायत के आधार पर कुल्लू महिला पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: जंगली मशरूम ने अस्पताल पहुंचाया पूरा परिवार, दो मासूमों सहित 8 की बिगड़ी तबीयत

नशा मुक्ति केंद्र से होटल ले जाने का आरोप

पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि नरेश नाम का व्यक्ति उसे भुंतर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से अपने साथ एक होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि होटल पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे शराब पिलाई और इसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार घटना के बाद आरोपी महिला को बिलासपुर जिले में स्थित उसके क्वार्टर पर छोड़ गया।

क्वार्टर से 9 लाख रुपये गायब होने का भी आरोप

मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि उसके बिलासपुर स्थित किराए के क्वार्टर से करीब 9 लाख रुपये गायब हैं। महिला ने जब इस संबंध में नरेश से संपर्क करने का प्रयास किया तो कथित तौर पर आरोपी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। पैसों के गायब होने के आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर गायब हुई रकम और आरोपी के बीच क्या संबंध है तथा घटना के दौरान वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं।

 

यह भी पढ़ें : चंबा में एक और हाद....सा- मुंडन से लौटते वक्त गाड़ी की ब्रेक फेल, मासूम समेत 9 थे सवार

जीरो एफआईआर के आधार पर कुल्लू में केस दर्ज

महिला पुलिस थाना बिलासपुर में दर्ज जीरो एफआईआर को आगे की कार्रवाई के लिए कुल्लू पुलिस को भेजा गया था। इसके आधार पर कुल्लू महिला पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पीड़िता के बयान, घटनास्थल, होटल से जुड़े रिकॉर्ड और मामले से संबंधित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जमीन के नीचे मची हलचल से सहमे लोग- 100 घरों पर खतरा, दीवारों में पड़ी दरारें

आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर

एसपी अभिषेक सेकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें