कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन राज्य में कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है- जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर पुलिस के बेहतर समन्वय की झलक भी देखने को मिली।

हिमाचल में छिपा था कुख्यात गैंगस्टर 

जानकारी के अनुसार, पंजाब की अपराध जांच एजेंसी ने हिमाचल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान गैंगस्टर हरप्रीत सिंह समेत कुल आठ आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार ने बेरोजगारों से किया धोखा : रेगुलर पोस्ट हटाकर ठेका भर्ती शुरू, 500 पद किए खत्म

आरोपियों की पहचान

  • हरप्रीत सिंह (गैंगस्टर)
  • राम सिंह
  • गुरप्रीत सिंह
  • सतनाम उर्फ सागर
  • सिकंदर
  • राजबिंदर
  • कोमल
  • तलविंदर कौर

यह भी पढ़ें- हिमाचल की लड़की से UP में नीचता- घर से उठा ले गया था आदमी, अब मिली कठोर सजा

निजी होटल में ठहरे थे सभी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के कुल्लू के मणिकरण क्षेत्र में होने की सूचना पंजाब पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। बताया गया कि ये सभी गुरुवार को मणिकरण पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसके बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और सही मौके का इंतजार किया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

शनिवार को जब आरोपी बरशैणी से मणिकरण की ओर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर शिल्ला के पास उन्हें दबोच लिया। यह कार्रवाई बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई, ताकि कोई भी आरोपी भागने में सफल न हो सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मुफ्त इलाज का दावा फेल : आयुष्मान कार्ड में घपला, अपनी जेब से पैसे चुका रहे मरीज

गैंगस्टर तक कैसे पहुंची पुलिस?

SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि यह सफलता पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के बेहतर तालमेल का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

गौरतलब है कि गैंगस्टर हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 20 अप्रैल को भी उसके खिलाफ BNS की धारा 109 और 3(5) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर पर फायरिंग की थी और फिरौती के लिए दबाव बनाया था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में तेज बारिश : ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट जारी, 6 दिन तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल क्यों आया था गैंगस्टर?

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संगठित अपराध के एंगल से भी देख रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हिमाचल में किसी बड़ी वारदात की योजना तो नहीं बना रहे थे। इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें