कांगड़ा। जिस उम्र में युवाओं को अपने भविष्य, शिक्षा और करियर पर ध्यान देना चाहिए, उसी उम्र में कुछ युवा नशे जैसे काले कारोबार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इस अवैध धंधे में युवतियों की भागीदारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा से एक और मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ 19 वर्षीय युवती को HRTC बस से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

टीम को मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पालमपुर से सामने आया है। नूरपुर पुलिस की CIA-1 की टीम रविवार सुबह गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर क्षेत्र की एक युवती बस में भारी मात्रा में चरस लेकर जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्राइवर ने सरेआम पी.टा युवक, पत्नी से बोला- अब नहीं रहा मुंह दिखाने लायक; दे दी जा*न

जांच के लिए रोकी HRTC बस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जसूर के बौड़ चौक के पास नाका लगाया। कुछ देर बाद HRTC बस (HP 38 C 9974) को रोका गया। टीम बस में मौजूद सभी यात्रियों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवती पुलिस को देख घबरा गई। टीम को युवती पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उसकी गहन जांच की गई तो उसके कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद हुई। 

युवती को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए चरस को कब्जे में ले लिया और युवती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुनगुन उम्र 19साल, पुत्री शशि कुमार निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सूरज ने चमकाया परिवार का नाम, प्रदेशभर में पाया पहला स्थान- पास की MSC प्रवेश परीक्षा

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती यह चरस कहां से लाई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशे के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।