#उपलब्धि
June 28, 2026
हिमाचल: सूरज ने चमकाया परिवार का नाम, प्रदेशभर में पाया पहला स्थान- पास की MSC प्रवेश परीक्षा
मेहनत और लगन से सूरज ने हासिल किया मुकाम
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं के छात्र सूरज कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सूरज कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला की MSC रसायन विज्ञान (Chemistry) प्रवेश परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज, क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
सूरज कुमार हमीरपुर जिला के गांव व डाकघर मैड़ के रहने वाले हैं। वह राज कुमार के पुत्र हैं। पढ़ाई के प्रति उनका हमेशा से ही खास लगाव रहा है और उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए यह सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल में आज से खराब रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश- येलो अलर्ट जारी
सूरज की इस उपलब्धि पर स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं के प्राचार्य प्रीतम लाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सूरज की यह सफलता कॉलेज के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और सही दिशा में प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी सूरज कुमार की सफलता पर खुशी जाहिर की। शिक्षकों का कहना है कि सूरज एक मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : देर रात गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौ*त से मचा हाहाकार
सूरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।