ऊना। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हिमाचल के ऊना जिला में पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। बड़ी बात यह है कि यह सैक्स रैकेट एक ढाबे पर चलाया जा रहा था, जिसे एक 60 साल का बुजुर्ग चला रहा था। यहां पर दूसरे राज्यों की महिलाओं को बहला फुसला कर लाया जाता था और उनसे अनैतिक काम करवाया जा रहा था।

नौकरी के बहाने बुलाई थी महिलाएं

दरअसल पुलिस थाना सदर ऊना के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊना.हमीरपुर मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया, जिन्हें कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और देह व्यापार में धकेला जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में फ्री सफर के लिए पुलिसवालों को भी बनवाना होगा कार्ड, नहीं तो कटेगा किराया

60 साल का बुढ़ा निकला मुख्य सरगना

जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक चरणजीत सिंह (60) इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना था। उसके साथ राम पाल और राजू नामक दो अन्य लोग भी इस नेटवर्क में शामिल थे। ये आरोपी ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं का शोषण करवाते थे और इसी कमाई से अपना गुजारा कर रहे थे।

पुलिस ने गुप्त पर किया पर्दाफाश

एसआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक भेजकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों को भी शामिल किया गया, जिससे कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और पुख्ता साक्ष्यों के साथ की जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में क्रिकेट खेलते हुआ झगड़ा- साथी ने सिर पर मा*रा बैट, 14 साल के लड़के ने तोड़ा दम

ढाबा मालिक सहित तीन अरेस्ट

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजकर उनकी काउंसलिंग और आगे की सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने हिमकेयर पर दिया बड़ा झटका: अब सर्जरी और इलाज के कई खर्चों पर नहीं मिलेगा क्लेम

इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने स्पष्ट किया कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों और इसके फैलाव की गहराई से जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था और किन.किन क्षेत्रों तक इसकी पहुंच थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें