मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां जोगेंद्रनगर क्षेत्र में HRTC के एक बस परिचालक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी।

युवकों ने पीटा HRTC बस कंडक्टर

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि मारपीट करने वाले युवक किसी राजनीतिक पहुंच से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : US-IRAN तनाव : हिमाचल के मेधावियों को झटका, नहीं मिल रहे लैपटॉप- टैबलेट; बढ़ी परेशानी

स्कूटी पीछे करने को कहा

जानकारी के अनुसार, थुरल से आ रही निगम की बस जब एहजु के पास पहुंची। बस को पीछे करने के दौरान परिचालक ने वहां खड़े एक स्कूटी सवार युवक से अपनी गाड़ी थोड़ा पीछे करने को कहा। इसी बात पर युवक भड़क गया और बहस शुरू हो गई।

भड़क गया युवक, शुरू हुई बहस

देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने इसके बाद अपने दो साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्हें बाउंसर बताया जा रहा है। दोनों ने आते ही परिचालक पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आ गई पंचायत चुनाव की तारीख....इस दिन लगेगी आचार संहिता- तैयारियां तेज

बाउंसर बुला किया हमला

अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद सवारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह परिचालक को हमलावरों से छुड़ाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

कंडक्टर की वीडियो वायरल

वीडियो में परिचालक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसने सिर्फ स्कूटी हटाने को कहा था। उसने किसी तरह की बदतमीजी नहीं की थी- इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें : देव पराशर ऋषि टिप्पणी पर बवाल खत्म, अधिवक्ता ने झुककर मांगी माफी- किया था अपमान

संघ ने कड़ी नाराजगी जताई

इधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। महासंघ के मीडिया प्रभारी ललित ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष को दे दी गई है। साथ ही पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो निगम कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें