ऊना। दहेज की मांग आज भी न जाने कितनी महिलाओं की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। कई महिलाओं को शादी के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कुछ मामलों में उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है तो कुछ को खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ता है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने कथित दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

शादी के बाद दहेज को लेकर शुरू हुआ विवाद

परिजनों के मुताबिक, महिला की शादी साल 2017 में ऊना जिले के चताड़ा निवासी युवक से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी में कार देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

यह भी पढ़ें : केरल में खत्म हुई हिमाचल के इंजीनियर राहुल की तलाश, बरामद हुआ श*व- परिवार में मातम

प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। यहां तक कि उसका गला दबाने की भी कोशिश की गई। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने 7 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की हुई पहचान

मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। वह पंजाब के नंगल की रहने वाली थीं और उनकी शादी वर्ष 2017 में ऊना जिले के चताड़ा निवासी अश्विनी कुमार के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक-स्कूटी की टक्कर में 29 वर्षीय बंटी की मौ*त, चार महीने हुए थे शादी किए

अस्पताल में हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

म Himachal News

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।