सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोलन जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने एक युवक को लाखों के चिट्टे संग गिरफ्तार किया है।
गश्त के दौरान पुलिस ने रोकी बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के सम्भोवाल से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को पुलिस ने जांच के लिए रोका। टीम को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ।
यह भी पढ़ें : 'जमीन की फर्जी रजिस्ट्रियां बंद करो' BJP का बैनर लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन; सुक्खू सरकार को घेरा
लाखों का चिट्टा बरामद
शक के आधार पर पुलिस ने बाइक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक से 138.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए चिट्टे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख की बताई जा रही है।
आरोपी की पहचान
पुलिस ने आरोपी की पहचान लक्की चौधरी पुत्र गुरवख्श निवासी गांव घंसौत, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से लौट रहे पंजाबी श्रद्धालुओं की पिकअप टिप्पर से टकराई, तीन की मौके पर मौ**त
कहां से लाया था चिट्टे की खेप?
SP बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
नशा तस्करों को नहीं बख्शेगी पुलिस
SP विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस इलाके में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
