सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र लोदी माजरा के जट्टी माजरा में प्रवासी कामगार दीपक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को फरार होने में मदद करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अपराधियों को फरार करने में तीन लोगों ने की मदद 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को भागने में इन तीनों ने मदद की थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है। 

यह भी पढ़ें- नैना देवी जा रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 वर्षीय लड़की ने तोड़ा दम- 52 घायल

तीन दिन का पुलिस रिमांड 

उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जमीर अहमद पुत्र अबीब अहमद, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी कि हत्या के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी इस समय कहां छिपे हैं और उन्हें भागने में इन तीनों ने किस तरह मदद की। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं।

क्या था मामला ? 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक का युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था। उसकी पत्नी, बेटा और माता-पिता उत्तर प्रदेश में ही रहते हैं। वह काम की तलाश में बद्दी आया था और यहां एक कंपनी में नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के जवान का ऑन ड्यूटी निधन- दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, आज घर पहुंचेगी देह

बद्दी में वह अकेले ही रहता था। बीते कल सोमवार को युवती के भाई ने कथित तौर पर दोनों को आपत्तिजनक हातल में देख लिया। यह देखकर भाई अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आ गया। 

सिर पर चोट लगने से युवक की मौत

युवती के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक के सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार की उम्र 29 साल थी और वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला था। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नर्स ने 12 साल की उम्र में पास की दसवीं! कोर्ट ने मांगा जवाब, नौकरी पर मडंराया संकट

घटना के बाद आरोपित हुआ फरार

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

उधर, मानपुरा पुलिस ने मृतक दीपक कुमार के शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। वहीं, पुलिस फरार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।