सिरमौर। 30 की उम्र पार करने के बाद इंसान की गिनती समझार लोगों में होने लगती है लेकिन अगर यही समझदार लोग नशे के काले धंधे में शामिल हो जाएं तो समाज का क्या होगा। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ही दिन में दो नशा तस्करों को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को देख घबराया व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताजा मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब का है। यहां पर पुलिस टीम बीते कल सोमवार को पांवटा साहिब के गर्ल्स स्कूल के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से पैदल स्कूल की ओर आता हुआ नजर आया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह घबरा गया और तुरंत वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

शक के आधार पर ली तलाशी

व्यक्ति की इस हरकत को देखकर पुलिस को शक हुआ और टीम ने तुरंत पीछा कर उसे काबू कर लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान असलम खान उम्र 30 साल, पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी गांव, पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुईं। 

 

किराये के कमरे में हो रहा नशे का कारोबार 

दूसरा मामला भी सिरमौर जिले के नाहन से समाने आया है। यहां पर बीते कल सोमवार को नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम रोजमर्रा की तरह गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि RTO ऑफिस के पास एक किराये के कमरे में एक व्यक्ति नशे का कारोबार कर रहा है और वहां चिट्टा बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BPL में शामिल होने का मौका, आज शाम तक करना होगा आवेदन

आरोपी के पास से चिट्टा बरामद 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाई और बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताए गए कमरे की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 3.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी की पहचान

अनिल कुमार, पुत्र बाल्मीकि बस्ती निवासी गांव नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: HRTC बस का शराबी ड्राइवर सस्पेंड, टल्ली होकर दौ़ड़ाई बस- खतरे में डाली सवारियों की जान

दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी हालत में इस तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कब से इस धंधे में शामिल था और इसके तार कहीं और तो नहीं जुड़े हैं।