राजनीति

#अपराध

March 31, 2026

हिमाचल: HRTC बस का शराबी ड्राइवर सस्पेंड, टल्ली होकर दौ़ड़ाई बस- खतरे में डाली सवारियों की जान

शराब का सेवन कर चला रहा था बस 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal  HRTC Bus Driver

शिमला। लोग बस चालक के भरोसे और सुरक्षा की उम्मीद में बसों में लंबा सफर तय करते हैं, लेकिन कभी-कभी बस चालक की लापरवाही यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एक चालक को गंभीर लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया। 

पांवटा साहिब से शिलमा जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से ढल्ली (शिमला) जाने वाली बस से जुड़ा है। यह घटना बीते शनिवार को हुई थी। बताया जा रहा है कि इस रूट की बस पांवटा साहिब से दोपहर 3:25 बजे चलती है और लगभग 4:45 बजे नाहन के मुख्य बस स्टैंड पहुँचती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

शराब का सेवन कर चला रहा था बस 

यहां बस थोड़ी देर रुकती है और शाम 5 बजे फिर  शिमला की ओर चल पड़ती है। लेकिन इस बार बस में एक बड़ी दिक्कत सामने आ गई। नाहन से आगे जाते समय कंडाघाट की ओर जा रही बस के चालक ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने की वजह से वह बस को ठीक से चला नहीं पा रहा था।

अधिकारियों को दी मामले की जानकारी 

जिसकी वजह से यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। यात्रियों में से किसी ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही कंडाघाट में बस को रोक दिया और मामले की जानकारी नाहन डिपो के अधिकारियों को दी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BPL में शामिल होने का मौका, आज शाम तक करना होगा आवेदन

चालक को किया को सस्पेंड

इसके बाद सोलन के अधिकारियों ने मिलकर चालक को बस से उतार दिया गया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तुरंत नए चालक की व्यवस्था की गई और बस को निर्धारित रूट पर रवाना कर दिया गया। इस पूरी घटना को गंभीरता से देखते हुए निगम ने चालक को सस्पेंड कर दिया।

बस चालक के खिलाफ विभागीय जांच की शुरू

HRTC  नाहन डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक का मुख्यालय नाहन है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निगम यात्रियों की सुरक्षा के प्रति कितना सजग है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख