नाहन। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में आए दिन महिलाओं और युवतियों की इज्जत तार तार हो रही है। यहां तक की छोटी बच्चियों के साथ भी आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला रिपोर्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किस जिला का है यह मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बीते रोज रविवार दोपहर बाद सिरमौर जिला के पुलिस थाना कालाअंब के तहत आते एक गांव से सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोपी पीड़िता और उसके परिवार की जान पहचान का ही है। आरोपी जान पहचान का फायदा उठाते हुए मासूम को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहा बेटा, माता-पिता बेखबर- 14 को घर पर थी शादी; जिद्द करके निकला था ट्रिप पर
किराये के मकान में रहता है पीड़िता का परिवार
हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित पुलिस थाना कालाअंब में सामने आए इस मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का परिवार गांव में किराये के मकान में रहता था। जबकि आरोपी प्रवासी है और पीड़िता के परिवार की जान पहचान का ही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 14 साल की लड़की से होटल में किया मुंह काला, घुमाने के बहाने ले गया था युवक
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के साथ औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग में लेबर के रूप में कार्यरत आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम को कमरे में ले गया और वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार बाइक पुल से नीचे गिरी, दोस्त के साथ बहन के घर जा रहा था युवक
क्या कहते हैं एएसपी सिरमौर
पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया और घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। लिहाजा जांच से जुड़ी अधिक जानकारी सांझा नहीं की जा सकती है।
