सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ढेर सार चिट्टा बरामद हुआ है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल नाहन की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाहन के दो युवक बलेनो कार (HP71-5999) में कालाआम्ब की ओर से नाहन आ रहे हैं और उनके पास हेरोइन (चिट्टा) की खेप है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध कार को रोक लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 2 दिन से बंद था घर का दरवाजा, अंदर लट*की मिली 29 वर्षीय युवक की देह, ऐसे खुला राज

पुलिस को देख घबराए युवक 

पुलिस को सामने देख कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। जब टीम ने उनसे वाहन की तलाशी लेने की बात कही तो वे टालमटोल करने लगे। दोनों के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ढेर सारा चिट्टा बरामद 

तलाशी के दौरान कार से 11.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान 32 वर्षीय रमन लाल निवासी गांव सुरला, तहसील नाहन और 23 वर्षीय विलक्षण सिंह निवासी यशवंत विहार कॉलोनी, नाहन के रूप में की। हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

हेरोइन बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश के आसार: ऊंची चोटियों पर ताजा स्नोफॉल, ऑरेंज अलर्ट जारी

कहां से आई थी हेरोइन, किसे होनी थी सप्लाई?

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।