#अपराध
July 5, 2026
हिमाचल: 2 दिन से बंद था घर का दरवाजा, अंदर लट*की मिली 29 वर्षीय युवक की देह, ऐसे खुला राज
चालान का नोटिस देने पहुंचे व्यक्ति ने खोला राज
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के वार्ड नंबर-4 स्थित गुलाटी गली में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 29 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी नगर निगम के वार्ड नंबर-4 स्थित गुलाटी गली का है। यहां अदालत से जारी वाहन चालान का नोटिस देने एक व्यक्ति युवक के घर पहुंचा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई
उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान उसे घर के अंदर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने भी जब दुर्गंध महसूस की तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में शुभम का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। शव काफी फूल चुका था और उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी। कमरे में फैली दुर्गंध के कारण आसपास का माहौल भी काफी देर तक प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश के आसार: ऊंची चोटियों पर ताजा स्नोफॉल, ऑरेंज अलर्ट जारी
मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुभम अपने घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है। आसपास के लोगों के अनुसार शुभम पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर दिखाई नहीं दिया था, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि उसके साथ इतनी बड़ी घटना हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने पूरे कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से कई जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने भी घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेना के अधिकारी ने 93 हजार में बेच दिया इमान, CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
पुलिस जिला देहरा के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम उपाध्यक्ष दीप्ति सूद भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि शुभम घर में अकेला रहता था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुखद है, लेकिन जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। उन्होंने लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : कार्यकाल के अंतिम वर्ष में सुक्खू कैबिनेट में होगा फेरबदल!, एक मंत्री भी बनेगा; रजनी पाटिल ने दिए संकेत
युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। कई लोगों का कहना है कि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि शुभम के साथ ऐसा कुछ हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।